जनपद चन्दौली थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा 02 वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार।

🔷गिरफ्तार अभियुक्त अंतर-राज्यीय गौ-तस्करी गिरोह में संलिप्त

चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित/वारण्टी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक चन्दौली, अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) व क्षेत्राधिकारी सदर, देवेन्द्र कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सैयदराजा विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय के नेतृत्व में थाना सैयदराजा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 308/25 धारा 109,111(2),111(3) बीएनएस की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान अभियुक्त 1.मो0 जावीर अली पुत्र मो0 जुम्मन अली निवासी खुर्माबाद थाना चेनरी जनपद रोहतास बिहार व 2. मो0 साबिर अली पुत्र मो0 जुम्मन अली निवासी खुर्माबाद थाना चेनरी जनपद रोहतास बिहार की संलिप्तता अंतर-राज्यीय गौ-तस्करी गिरोह में पायी गई। मु0अ0सं0 308/25 धारा 109,111(2),111(3) बीएनएस से संबंधित अभियोग में धारा 111(3) में उक्त वाँछित अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 11.01.2026 को ग्राम मिश्रपुरा काली माता के मंदिर के पास से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
1.मो0 जावीर अली पुत्र मो0 जुम्मन अली निवासी खुर्माबाद थाना चेनरी जनपद रोहतास बिहार
2.मो0 साबिर अली पुत्र मो0 जुम्मन अली निवासी खुर्माबाद थाना चेनरी जनपद रोहतास बिहार

आपराधिक इतिहास-
मु0अ0स0-308/25 धारा-109,111(2),111(3 बीएनएस थाना सैयदराजा जनपद चंदौली

पुलिस टीम का विवरण–
1.प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
2.का0 शंकर राम थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली
3.हे0का0 विरेश कुमार थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *