
77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर दिनांक 26.01.2026, सोमवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल (डीडीयू मंडल) में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्री उदय सिंह मीना द्वारा राष्ट्रध्वज तिरंगा फहराया गया।
मंडल मुख्यालय स्थित बाकले रेल ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में स्कूली छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान गाया गया तथा मंडल रेल प्रबंधक द्वारा रेल सुरक्षा बल, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड आदि की पलटन का निरीक्षण किया गया तथा परेड की सलामी ली गयी । अपने संबोधन में सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं के साथ मंडल रेल प्रबंधक द्वारा चालू वित्त वर्ष में डीडीयू मंडल की अब तक प्राप्त प्रमुख उपलब्धियों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत किया गया।
इस अवसर पर रेल अधिकारियों सहित पूर्व मध्य रेल महिला कल्याण संगठन/डीडीयू मंडल की अध्यक्षा चित्रा सिंह व सदस्याएं, मंडल में कर्मचारी यूनियन एवं एसोसिएशन के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में रेल कर्मी व आमजन उपस्थित रहे।
गणतंत्र दिवस समारोह में रेलकर्मियों, डीडीयू मंडल के कला समिति, स्काउट एवं गाइड सदस्यों, स्कूली बच्चों द्वारा देशप्रेम से परिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया । राष्ट्र प्रेम के प्रतीक संदेश के तौर पर राष्ट्रध्वज के रंगों वाले गुब्बारे हवा में छोड़े गए।
