
वाराणसी।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन के निर्देशन में अपराध एवं ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चौक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए श्री काशी विश्वनाथ मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं से धन उगाही करने वाले 8 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 01 मार्च 2026 को चौक पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर की सूचना के आधार पर मंदिर के गेट नंबर 4 के पास से इन अभियुक्तों को पकड़ा।
आरोप है कि ये लोग मंदिर दर्शन के नाम पर बाहर से आने वाले यात्रियों/दर्शनार्थियों से अवैध रूप से धन वसूलते थे।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना चौक सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगम दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे तत्वों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।