वाराणसी।श्रीकुल पीठ द्वारा श्री रामेश्वर मनोकामना मन्दिर की हुई भव्य प्राण–प्रतिष्ठा।

श्रीकुल पीठ द्वारा श्री रामेश्वर मनोकामना मन्दिर की हुई भव्य प्राण–प्रतिष्ठा

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर माँ गंगा के दिव्य तट, पं. सीताराम घाट (पुराना पीपा पुल के पास), सामनेघाट, वाराणसी में स्थित श्री रामेश्वर मनोकामना मन्दिर की प्राण–प्रतिष्ठा का भव्य एवं वैदिक आयोजन श्रीकुल पीठ के तत्वावधान में संपन्न हुआ। यह पावन अनुष्ठान पूज्य श्री श्री 1008 डॉ. सचिन्द्र नाथ महाराज के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर श्रीकुल भागवत आचार्य प्रमोद त्रिवेदी सहित विद्वान ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार, शास्त्रोक्त विधि-विधान एवं पूर्ण श्रद्धा भाव से भगवान शिव परिवार की प्राण–प्रतिष्ठा कराई गई। मान्यता है कि इस धाम में स्थापित बाबा रामेश्वर महादेव भक्तों की समस्त मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं तथा यह स्थल शिव-शक्ति चेतना का जाग्रत केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
रवीन्द्र नाथ मिश्र, कुशाग्र मिश्रा, अवशेष पांडेय ‘कल्लू महाराज’, विनीत त्रिपाठी, आचार्य प्रमोद त्रिवेदी, संतोष कश्यप, सुजीत अधिकारी, राजू राजभर, राकेश गुप्ता, आयुष पांडेय, अजय पटेल, अरविंद सिंह, कनिष्क मिश्रा, मोहित उपाध्याय, कृष्ण सोनी, अनिल सिंह, निर्मल सिंह, के.के. सिंह, ओम प्रकाश, काशी यादव, अरुण कुमार सिंह, बच्चा लाल तिवारी, श्याम सुंदर मिश्रा, अजीत कुमार शर्मा, शशिकांत पांडेय, लक्ष्मी नारायण द्विवेदी, श्रीकांत तिवारी, रवि शंकर पांडेय एवं विनोद शंकर पांडेय सहित अनेक श्रद्धालु, धर्मप्रेमी एवं गणमान्य जन उपस्थित रहे।
प्रातः 11:00 बजे से प्रारम्भ हुए इस प्राण–प्रतिष्ठा अनुष्ठान के पश्चात सायंकाल प्रसाद वितरण किया गया। आयोजकों द्वारा बताया गया कि श्रीकुल पीठ द्वारा स्थापित यह मंदिर सनातन संस्कृति, सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का केन्द्र बनेगा। आने वाले दिनों में यहां नियमित धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों के माध्यम से जनमानस को जोड़ने का संकल्प लिया गया है।
महाराज ने आज के कार्यक्रम के सफल आयोजन पर श्रीकुल पीठ एवं ब्रह्मराष्ट्र एकम परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवाभावी जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *