
वाराणसी में अनुपमा पटेल महिला की सिर कूच कर हत्या कर दी उसकी लाश को घर के अंदर छोड़कर बाहर से कमरे की कुंडी लगा दी दोपहर तक जब कोई हाल-चाल नहीं हुआ तो पड़ोसियों ने दरवाजा खटखटाया अंदर पहुंचने पर खून से लटपट महिला का शौक देखकर कोहराम मच गया।
मोहल्ले वालों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जानकारी पाकर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे अपने सीनियर अफसर को वारदात की जानकारी दी एसीपी कैंट नितिन तनेजा समेत एसओजी की टीम भी मौके पर पहुंची। एसीपी ने फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया है वारदात के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पड़ोसियों और रिश्तेदारों की भीड़ भी जुटी है। घटना शिवपुर थाना क्षेत्र लक्ष्मणपुर की है।
कैंट के लक्ष्मणपुर की रहने वाले शैलेश कुमार दूध सप्लाई के काम से जुड़े हैं उनकी पत्नी अनुपमा पटेल आंगनवाड़ी वर्कर हैं। खजूरी केंद्र में उनकी तैनाती है खजूरी में ही उनका मायका है दोनों की शादी 10 साल पहले हुई थी दोनों की कोई संतान नहीं है।
शैलेश के अनुसार गुरुवार की सुबह 5:00 बजे अपनी मोटरसाइकिल से पैकेट वाला दूध लेने निकले थे । पत्नी ने घर के बाहर आकर उन्हें छोड़ा था उसे समय वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी जब शैलेश 8:00 बजे दूध लेकर लौटे तो उन्होंने देखा कि घर का दरवाजा खुला है लेकिन पत्नी नहीं है। भैया कमरे की कुंडी के बाहर से बंद थी उसे खोला तो अंदर पत्नी खून से लतपथ कमरे में फर्श पर पड़ी थी।
आसपास रहने वालों ने बताया कि किसी ने कोई चीख पुकार नहीं सुनी। अंदाजा लगाया जा रहा है की हत्या से पहले हत्यारे ने महिला के मुंह में कपड़ा ठूस दिया था जिससे उनकी चीख बाहर नहीं आ सकी पति के आने के बाद जब उसने दरवाजा खोला तो अंदर का नजारा भयावह था।
बाइट//नीतू कादयान एडीसीपी वरुणा जोन