प्रसव के दौरान बच्चे का जन्म हुआ,
लेकिन जन्म के लगभग आधे घंटे बाद महिला की अचानक मौत हो गई।
मृतका की पहचान शब्बो (30 वर्ष) पत्नी इरशाद, निवासी हरि शंकरपुर के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि शब्बो को आज सुबह करीब 5 बजे प्रसव के लिए पीपी सेंटर लाया गया था,
जहां सफलतापूर्वक बच्चे का जन्म हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई।
महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया,
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर कोतवाली पुलिस फोर्स पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है।