वाराणसी में HIS MERCY MANY MEANS FOUNDATION द्वारा भव्य शिवमहोत्सव का आयोजन संपन्न हुआ।

वाराणसी। जहां एक ओर पूरी दुनिया क्रिसमस का पर्व मना रही थी, वहीं शिव की नगरी काशी में शिवभक्ति की अनूठी मिसाल देखने को मिली। HIS MERCY MANY MEANS FOUNDATION की ओर से ब्रहर्षि देवरहा बाबा के आशीर्वाद से विगत चार वर्षों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शिवमहोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन सिगरा–महमूरगंज स्थित निराला नगर कॉलोनी के एक निजी लॉन में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता अमित सिंह ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में राजेश सिंह दयाल उपस्थित रहे।

शिवमहोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन के साथ शिव–पार्वती एवं राधा–कृष्ण की मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। भक्तिमय वातावरण में उपस्थित लोगों ने भजनों का आनंद लिया और अंत में भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनजीओ के सभी सदस्यों अनुराग पाण्डेय, अवनीश पांडे, राकेश चौबे, आलोक सिंह, सब्बू पाठक, सुमित सिंह, सुनील सिंह, अभिषेक शुक्ला, शिवम सिंह, सूरज गुप्ता, सुष्मिता सिंह, अंजली मौर्य एवं राधिका वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिवमहोत्सव को लेकर क्षेत्र में दिनभर श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *