
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में बृहद विधिक साक्षरता/सेवा शिविर (मेगा शिविर) का आयोजन किया जाए गा। उक्त के संबंध में जनपद चंदौली में समस्त विभागों के साथ बैठक आहूत की गई ।
कान्फ्रेसिंग हाल में मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन के संबंध में डा0 इन्दु रानी सिविल जज (सी.डि) / पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली के अध्यक्षता में सम्पन्न हुयी । राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नयी दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशा निर्देश के अनुसार उपरोक्त मेगा शिविर एवं सेवा शिविर का आयोजन दिनांक 22.02.2026 को किया जाना सूनिश्चित है।
उपरोक्त मेगा/बृहद विधिक सहायता का मुख्य उद्देश्य यह है कि निर्बल वर्ग दिव्यांगों, बच्चों, स्त्रियों, निर्धन वर्ग, असंगठित क्षेत्र के श्रमिक तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाती के लिए जनकाल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने एवं इन विभागों की लक्षित योजनाएं जैसे महिला सशक्तिकरण, जनसामान्य, निर्धन बीमा योजनाएं संगठित विभाग, जल संरक्षण संबंधी योजनाएं का प्रचार-प्रसार किया जाना है।
उपरोक्त सूचना सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, डा0 इन्दु रानी द्वारा दी गयी।
