चन्दौली में सरायछोटू स्थित रिंग रोड़ पर स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार।

दिनांक 29.12.2025 को थाना मुगलसराय क्षेत्र अन्तर्गत सरायछोटू स्थित रिंग रोड़ एक विडियो प्रसारित हो रहा था जिसमें कुछ व्यक्ति कपड़े उतारकर आने जाने वाले लोगो के सामने अंग प्रदर्शन करते दिखाई दे रहे है।

पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा वारण्टी अभियुक्तों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आईपीएस) एंव क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय द्वारा उक्त विडियो की जाँच करने पर उपरोक्त व्यक्ति 1.रवि कन्नौजिया पुत्र अच्छेलाल उम्र 24 वर्ष 2.लालू यादव पुत्र स्व0 रामाश्रय यादव उम्र 19 वर्ष 3.मक्खन कन्नौजिया पुत्र प्रभु उम्र 23 वर्ष 4. राहुल कुमार पुत्र स्व0 बाबाल कन्नौजिया उम्र करीब 27 वर्ष नि0गण चत्तुर्भुजपुर थाना मुगलसराय चन्दौली 5. विशाल कुमार पुत्र स्व0 वंशलोचन उम्र करीब 20 वर्ष नि0 जलालपुर थाना अलीनगर चन्दौली 6. अर्पित यादव पुत्र रामदेव यादव उम्र करीब 22 वर्ष नि0 हिनौली थाना मुगलसराय चन्दौली है जो सराय छोटू स्थित रिंग रोड़ पर सोशल मिडिया पर कपड़े उतारकर शरीर दिखाते हुए रील बना रहे थे।
उपरोक्त व्यक्तियो को आज दिनांक-31.12.2025 को गिरफ्तार कर उनके विरुध्द निरोधात्मक कार्यवाही किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *