
वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह का हुआ आयोजन
चकिया राजदरी जलप्रपात परिसर में शनिवार को वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन समारोह का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि एनडीआरएफ के डीआईजी मनोज कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ वन कर्मियों को प्रशिक्षित किया।कार्यशाला में
वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह प्रत्येक वर्ष एक से सात फरवरी तक मनाया जाता है। इसका उद्देश्य आम जनता को ग्रीष्मकाल में वनों में लगने वाली आग से सुरक्षा एवं बचाव के लिए जागरूक करना होता है।वनाग्नि से होने वाले नुकसान, बचाव के उपाय एवं त्वरित राहत कार्यों को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। डीआईजी मनोज कुमार शर्मा ने कार्यशाला में वन अग्नि की घटनाओं से निपटने के लिए विभागीय समन्वय, त्वरित कार्रवाई एवं स्थानीय स्तर पर जागरूकता को अत्यंत आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि समय रहते सतर्कता और प्रशिक्षण से वन संपदा को होने वाले बड़े नुकसान को रोका जा सकता है।कार्यक्रम के दौरान वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को वनाग्नि से बचाव के व्यावहारिक तरीकों की जानकारी दी गई तथा आमजन से भी जंगलों को आग से बचाने में सहयोग की अपील की गई। डीएफओ बी शिव शंकर ने कहा कि
जिले की सभी रेंजों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जंगल से सटे इलाकों के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीणों से सूचना देने के साथ सहयोग की अपील की जा रही है।
इस दौरान वन संरक्षक वाराणसी रवि सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी गाजीपुर, उपप्रभागीय वनाधिकारी चकिया वरुण प्रताप सहित चंद्रप्रभा रेंजर अखिलेश दुबे, चकिया रेंजर अश्वनी चौबे, नौगढ़ रेंजर संजय श्रीवास्तव, जयमोहनी रेंजर अमित श्रीवास्तव डिप्टी रेंजर आनंद दुबे, रामचरित्र सिंह के अलावा तमाम वन कर्मी मौजूद रहे।
