दिल्ली – उत्तम नगर के हस्तसाल इलाके में होली के दिन 26 वर्षीय तरुण कुमार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। एमसीडी ने मुख्य आरोपी निजामुद्दीन के तीन मंजिला मकान के अवैध हिस्से पर आज बुलडोजर चलाया है
होली के दौरान तरुण के घर की छत से एक छोटी बच्ची द्वारा फेंका गया पानी का गुब्बारा गलती से पड़ोस की मुस्लिम महिला पर लगने के बाद विवाद हुआ, लेकिन इसके बाद तरुण के परिवार ने माफी मांग ली थी
लेकिन इसके कुछ देर बाद 15–20 लोग ईंट-पत्थर और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे और तरुण पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल तरुण की अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस इस मामले में अब तक एक नाबालिग सहित 7–8 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य की तलाश जारी है। इलाके में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस और RAF बल तैनात है