मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम वाराणसी पहुंचे। आगमन के बाद उन्होंने सर्किट हाउस में जिले की कानून-व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने दालमंडी सड़क चौड़ीकरण परियोजना को लेकर भूमि अधिग्रहण एवं निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही इससे संबंधित न्यायालयीन मामलों के त्वरित निस्तारण पर भी विशेष जोर दिया।
इसके उपरांत मुख्यमंत्री श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की…