

आज दिनांक 22 2 2026 को चंदौली के ग्राम सभा कटशिला के पास 5 करोड़ 47 लाख 24 हजार की लागत से बन रहे नए सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (ए आर टी ओ)का मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने स्थानीय देवतुल्य जनता के हाथों करवाया इस अवसर पर विधायक रमेश जायसवाल ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 1997 में यह जिला बहुजन समाज पार्टी के कार्यकाल में सृजित हुआ था तब से लेकर आज तक यहां का ऐआरटीओ कार्यालय किराए के मकान पर चलता था लेकिन आज मेरे प्रयास से चंदौली जनपद की जनता को नया ऐआरटीओ कार्यालय देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा, इस कार्यालय का शिलान्यास कराकर आनंद की अनुभूति हो रही है बहुत जल्द इसका निर्माण कार्य करवा कर विभाग को सुपुर्द कर दिया जाएगा जिससे आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े, इस अवसर पर कार्यदाई संस्था सी एंड डी एस के ए ई राजकुमार, अधिशासी अभियंता,जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, मुगलसराय विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्ष क्रमशः कुंदन सिंह विवेक सिंह धीरज,गंगाराम साहनी, संदीप पटेल ग्राम प्रधानगढ़ सूरज सिंह शेषमणि सिंह कल्लू,रवि शंकर सिंह बब्बू,सुभाष मौर्य, शामू वियार,रितेश सिंह, विधायक प्रदीप संजय कनौजिया के साथ-साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।