चन्दौली । महाशिवरात्रि के अवसर पर रूट डायवर्जन प्लान जनपद चन्दौली महाशिवरात्रि के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन दिनांक-15.02.2026 को रात्रि 02.00 बजे से 20.00 बजे तक निम्नानुसार रूट डायवर्जन किया जायेगा।

▶️महाशिवरात्रि के अवसर पर रूट डायवर्जन प्लान जनपद चन्दौली-
▶️महाशिवरात्रि के दृष्टिगत यातायात डायवर्जन दिनांक-15.02.2026 को रात्रि 02.00 बजे से 20.00 बजे तक निम्नानुसार रूट डायवर्जन किया जायेगा-

1- चकिया तिराहा (गंजी प्रसाद तिराहा) डायवर्जन- किसी भी प्रकार के आटो/टोटो /भारी वाहन/मालवाहक वाहन/चार पहिया आदि वाहन चकिया तिराहे से कस्बा मुगलसराय होते हुये पड़ाव तक नहीं जायेंगें तथा वाराणसी जाने वाले वाहन गोधना मोड़ से रामनगर होते हुए अथवा रिंग रोड होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे।

2- पड़ाव चौराहा डायवर्जन- किसी भी प्रकार के भारी वाहन/मालवाहक वाहन पड़ाव चौराहे से राजघाट वाराणसी की तरफ नहीं जायेंगें। वाराणसी जाने वाले वाहन बहादुरपुर होते हुए रिंग रोड से अथवा रामनगर होतु हुए अपने गंतव्य को जायेंगे।

3- एफ०सी०आई० तिराहा डायवर्जन- सभी प्रकार के भारी वाहन /मालवाहक वाहन पड़ाव चौराहे के तरफ नहीं जायेंगे। वाराणसी जाने वाले वाहनों को एफ०सी०आई० तिराहे से व्यासनगर होते हुये शाहूपुरी रोड पर डायवर्ट किया जायेगा, जो पी०एस०सी० तिराहा से रामनगर होते हुये अपने गन्तव्य को जायेगे।

4- कोयला मण्डी नो-इन्ट्री- यातायात का दबाव बढ़ने पर कोयला मण्डी से ट्रको का आवागमन पड़ाव चौराहे की तरफ नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *