चन्दौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में आगामी त्योंहार के दृष्टिगत अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा पर्याप्त पुलिस बल के साथ थाना चन्दौली क्षेत्रान्तर्गत किया गया पैदल गश्त।

🔰पैदल गश्त के दौरान आमजन व व्यापारियों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था के प्रति कराया गया आश्वस्त

चन्दौली- आज दिनांक 01.03.2026 को पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आगामी त्योंहार होलिकोत्सव, होली को भयमुक्त व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल सम्पन्न कराए जाने व शांति व्यवस्था के दृष्टिगत अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.), अपर पुलिस अधीक्षक सदर द्वारा थाना चन्दौली क्षेत्रान्तर्गत, क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना सैयदराजा क्षेत्रान्तर्गत व क्षेत्राधिकारी चकिया द्वारा थाना चकिया क्षेत्रान्तर्गत पर्याप्त पुलिस बल के साथ सायंकालीन पैदल गश्त किया गया।

पैदल गश्त के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र व बाजार में भ्रमण कर आमजन व व्यापारियों से वार्ता कर उनसे शान्ति व्यवस्था, सहयोग व सौहार्द्र बनाये रखने हेतु प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *