स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग
स्टेशन, प्लेटफार्मो व सरकुलेटिंग एरिया में चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों/वारण्टियों की गिरफ्तारी व बरामदगी अवैध तस्करी/संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक श्री रजोल नागर के निर्देशन में उ0नि0 आनन्द कुमार यादव चौकी प्रभारी जीआरपी ज्ञानपुर रोड, हे0का0 हेमन्त यादव, हे0कां० सत्येन्द्र कुमार सिंह थाना जीआरपी कैण्ट वाराणसी व आरपीएफ के स0उ0नि0 राकेश सिंह, का० विरेन्द्र कुमार के साथ चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु व रोकथाम जुर्म जरायम तलाश वाछिंत/वारण्टी के दौरान आज दिनांक 12.12.2025 को समय 13.15 बजे प्लेटफार्म नं0 01 काशी छोर वाराणसी नाम पट्टिका के पास बने सीमेन्ट की बेंच पर बैठा एक नफर अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार दुबे पुत्र स्व० देवीप्रसाद दुबे नि० विशुनदेवपुर थाना लंभुआ जिला सुल्तानपुर उम्र-22 वर्ष। जिससे जामा तलाशी ली गयी तो उसके पैण्ट के दाहिनी जेब से एक अदद मोबाइल फोन सैमसंग कम्पनी जिसका IMEΙ ΝΟ जो सम्बन्धित 358308821006876/350778261006875 मु0अ0सं0 343/25 धारा 305 (सी) BNS के अन्तर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियोग उपरोक्त में बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी। जिसे गिरफ्तार करने वाली टीम के द्वारा थाना हाजा पर लाकर अग्रिम कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
अनावरित अभियोग-
(1)मु0अ0सं0 343/2025 धारा 305 (सी) / 317 (2) BNS
