
वाराणसी वाराणसी पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए वाराणसी पुलिस पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रही है। सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) विदुष सक्सेना के कुशल निर्देशन में चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने पूरे क्षेत्र में सुरक्षा का घेरा कड़ा कर दिया है।
चौकी प्रभारियों ने संभाली कमान
थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी चौकियों पर पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है। थाना प्रभारी के नेतृत्व में सभी चौकी प्रभारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त तेज कर दी है:
चंदापुर चौकी : नव नवागत प्रभारी अवनीश मिश्रा द्वारा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
दानगंज चौकी प्रभारी पवन राय के नेतृत्व में प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अजगरा चौकी प्रभारी गणेश दत्त त्रिपाठी ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं।
अपराधिक किस्म के लोगों पर पैनी नजर
पुलिस प्रशासन द्वारा न केवल मुख्य चौराहों बल्कि ग्रामीण इलाकों की गलियों में भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों और असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही है।
थाना प्रभारी दीपक कुमार ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संदिग्ध व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए पुलिस टीम लगातार गश्त कर रही है ताकि आम जनता बिना किसी भय के पर्व मना सके।