उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने राज्यमन्त्री गिरीश चन्द्र यादव के पूज्य पिता जी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने उत्तर प्रदेश सरकार में मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के जौनपुर स्थित निज निवास पर पहुँचकर उनके दिवंगत पूज्य पिता के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से भेंट कर अपनी गहन संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुये शोक संतप्त परिजनो के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।
