जनपद चंदौली विस्मृत नायिकाओं को पुनर्जीवित करती है पुस्तक : कुलपति.

विस्मृत नायिकाओं को पुनर्जीवित करती है पुस्तक : कुलपति

डीडीयू नगर। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को कुलपति, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी द्वारा ‘शिक्षाजगत की विस्मृत नायिकाएं’ पुस्तक का विमोचन किया गया। डीडीयू नगर की निवासिनी डॉ रीता यादव ने इस पुस्तक को अपनी शोधाथिनी मित्र शिखा राय के साथ लिखा है।पुस्तक के लेखन के लिए कुलपति ने दोनों महिला लेखिकाओं को शुभकामनाएं दीं।
एक सादे समारोह में कुलपति प्रोफेसर आनन्द कुमार त्यागी ने विश्वविद्यालय की शिक्षाशास्त्र विभाग में शाधार्थिनी डॉ रीता यादव व शिखा राय द्वारा लिखित पुस्तक ‘शिक्षाजगत की विस्मृत नायिकाएं’ का विमोचन किया। इस अवसर पर कुलपति ने दोनों महिला लेखिका के बारे में कहा कि शिक्षा पाकर लोगों को शिक्षित करने का बीड़ा उठाने वाली महिलाएँ जिन्हें समाज ने किन्हीं कारणोंवश विस्मृत कर दिया। लेखिकाओं द्वारा उन्हें पुन: जीवंत कर दिया गया है।पुस्तक में जिन महिलाओं को उनके शैक्षिक कार्यों के लिए रेखांकित किया गया वह बहुत ही सराहनीय है। कहा कि इस पुस्तक में जिन महिलाओं को स्थान मिला है उनके ऊपर और भी गहन अध्ययन करके लेखन होना चाहिए। ताकि उन महिलाओं के किए गए कार्यों से शिक्षा जगत को मजबूत मिल सके।

इस मौके पर दोनों लेखिका के गाइड व पूर्व विभागाध्यक्ष, शिक्षाशास्त्र विभाग डॉ (प्रो) शैलेन्द्र वर्मा भी मौजूद रहे। जिनके संरक्षण में पुस्तक लेखन का कार्य हुआ। उन्होंने दोनों लेखिका को बधाईयां देते हुए कहा कि यह पुस्तक उन महिलाओं के अकादमिक योगदान को रेखांकित करती है जिनको पुरुष प्रधान समाज ने वह स्थान नहीं दिया, जिसकी वे हक़दार थीं। उन्होंने दोनों महिला लेखिका से लेखनकार्य को जारी रखने की बात कही। नगर की निवासिनी डॉ रीता यादव ने बताया कि इस पुस्तक को अपनी शोधाथिनी मित्र शिखा राय के साथ लिखा है। इस मौके पर चीफ प्राक्टर प्रो के के सिंह, शिक्षाशास्त्र विभाग के अध्यक्ष प्रो रमाकान्त सिंह समेत कई शिक्षक व शोध छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ अनिल यादव ने भी अपनी शुभकामनाएं दीं।
एवं चंदौली प्रेस क्लब के समस्त पदाधिकारी गण और नगर वासियों ने ढेर सारी शुभकामनाएं दी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *