वर्ष 2025 के समापन, नववर्ष 2026 के आगमन व दिनाँक 03.01.2026 को पौष पूर्णिमा के परिप्रेक्ष्य मे दिनाँक 31.12.2025 से 05.01.2026 तक जनपद वाराणसी के नमोघाट पर श्रद्धालुओं/दर्शनार्थियों की भीड़ की दृष्टिगत यातायात/सुगमता हेतु/आवश्यकतानुसार जनपद चन्दौली का ट्रैफिक रूट डायवर्जन प्लान का अग्रलिखित है।-
1- चकिया तिराहा डायवर्जन-
अलीनगर चंदौली की तरफ से आने वाले समस्त वाहन जो वाराणसी की ओर चकिया तिराहा, कस्बा मुगलसराय,पड़ाव होते हुए राजघाट जाने वाले वाहन गंजी प्रसाद चौराहा (चकिया तिराहा) से गोधना चौराहे की तरफ से हाईवे NH-19 अथवा रिंग रोड़ से अपने गन्तव्य को जायेंगे।
2- शाहुपुरी तिराहा डायवर्जन-
रामनगर की तरफ से पड़ाव आने वाले वाहन, जो वाहन दुलहीपुर मुगलसराय जाना चाहते हैं वे समस्त वाहन साहूपूरी तिराहे से व्यास नगर होते हुए एफसीआई तिराहे अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
3-एफसीआई गोदाम तिराहा डायवर्जन-
क़स्बा पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर की तरफ से पड़ाव जाने वाले समस्त वाहन एफसीआई तिराहे से व्यासनगर होते हुए साहूपुरी तिराहे रोड से पीएसी तिराहा होते हुए रामनगर की तरफ अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
4- पड़ाव डायवर्जन-
पड़ाव चौराहे से वाराणसी राजघाट के तरफ जाने वाले वाहन जो वाराणसी जाना चाहते है। वे वाहन बहादुरपुर होते हुए रिंग रोड़ से अथवा रामनगर होते हुये अपने गन्तव्य को जायेंगे।