
▶️थाना धीना पुलिस टीम द्वारा 01 पिकअप वाहन में क्रूरतापूर्वक लादकर ले जा रहे 20 राशि पडवा को बरामद कर, 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लांग्हे द्वारा गौतस्करी व गौतस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व स्नेहा तिवारी , क्षेत्राधिकारी सकलडीहा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष धीना भूपेन्द्र कुमार निषाद के कुशल नेतृत्व में दिनांक 12.01.2026 को थाना धीना पुलिस टीम द्वारा बघरी तिराहा मस्जिद के पास बैरियर पर संदिग्ध वाहनो की चेकिंग के दौरान 01 वाहन पिकअप वाहन चालक द्वारा चेकिंग होता देख वाहन चालक व उसके बगल बैठा व्यक्ति गाड़ी रोककर भागने के प्रयास किया लेकिन वहां मौजूद पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। पकडे गये अभियुक्त की पहचान 1.जावेद आलम पुत्र मंजूर आलम निवासी कमलगढहा थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष व 2.मो0 इम्तियाज पुत्र बचाऊ निवासी कमलगढहा थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष के रुप में हुई । पकडी गयी पिक-अप वाहन को चेक किया गया तो वाहन में क्रूरतापूर्वक लादे गए 20 राशि पडवा (भैस के बच्चे ) को बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय द्वारा मु0अ0सं0 05/2026 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 324(4) बीएनएसएस पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 05/2026 धारा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 324(4) बीएनएसएस थाना धीना जनपद चन्दौली।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.जावेद आलम पुत्र मंजूर आलम निवासी कमलगढहा थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 24 वर्ष
2.मो0 इम्तियाज पुत्र बचाऊ निवासी कमलगढहा थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष बरामदगी-
बरामदगी का विवरण-
20 राशि पडवा (भैस के बच्चे)
गिरफ्तारी बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद थाना धीना जनपद चन्दौली
2.उ0नि0 शेष कुमार राय थाना धीना जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 राजेन्द्र यादव थाना धीना जनपद चन्दौली
4.का0 सुनील कुमार राय थाना धीना जनपद चन्दौली
5.का0 अजीत प्रचेता थाना धीना जनपद चन्दौली