जनपद चंदौलीथाना इलिया पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।

▶️थाना इलिया पुलिस टीम द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

▶️घटना में प्रयुक्त 01 अवैध असलहा, 05 जिंदा कारतूस व 02 मैगजीन को किया गया बरामद


दिनांक 11.01.2026 को तेजबली चौहान पुत्र नखडू चौहान को गांव के ही रवि उर्फ शशिकान्त मिश्रा ने पिन्टू चौहान के इशारे पर वाहन से घेरकर फायर कर घायल कर दिया। सूचना पर पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया। वादी की तहरीर पर थाना स्थानीय में मु0अ0सं0 05/2026 धारा 109(1) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस कार्यवाही-
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली, आदित्य लाग्हें द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनंत चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी चकिया, रघुराज के कुशल पर्यवेक्षण में व थानाध्यक्ष इलिया, अरुण प्रताप सिंह के कुशल नेतृत्व में आज दिनांक 12.01.2026 को थाना इलिया पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0- 05/2026 धारा 109(1) BNS व बढोत्तरी धारा 61(2)(A) BNS व धारा 3/25(1-B)(A)/35 आयुध अधिनियम थाना इलिया जनपद चन्दौली से संबंधित वांछित अभियुक्त 1. रवि उर्फ शशिकान्त मिश्र पुत्र स्व0 रामप्यारे मिश्र निवासी ग्राम डेहरी खुर्द थाना इलिया जनपद चन्दौली उम्र करीब 43 वर्ष हालपता LIG31 मेहौरी कालोनी तेलियरगंज रसूलाबाद जोधवल कावेलरी लाइन प्रयागराज 2. प्रदीप कुमार गौतम पुत्र रामआसरे गौतम निवासी मोहल्ला 139 G/1F रसूलाबाद थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 31 वर्ष को अपने चार पहिया वाहन बलेनो से बिहार प्रांत जाते समय बनरसिया माइनर तिहारा वहद ग्राम बेन के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 अवैध असलहा, 05 जिंदा कारतूस व 02 मैगजीन को बरामद किया गया। उपरोक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1.रवि उर्फ शशिकान्त मिश्र पुत्र स्व0 रामप्यारे मिश्र निवासी ग्राम डेहरी खुर्द थाना इलिया जनपद चन्दौली उम्र करीब 43 वर्ष हालपता LIG31 मेहौरी कालोनी तेलियरगंज रसूलाबाद जोधवल कावेलरी लाइन प्रयागराज
2.प्रदीप कुमार गौतम पुत्र रामआसरे गौतम निवासी मोहल्ला 139 G/1F रसूलाबाद थाना शिवकुटी जनपद प्रयागराज उम्र करीब 31 वर्ष

पूछताछ अभियुक्त-
पूछताछ के दौरान अभियुक्त रवि उर्फ शशिकान्त मिश्रा ने बताया कि दिनांक 11.01.2026 की शाम को उसने अपने गाँव के पिन्टू चौहान एवं अपने चालक प्रदीप कुमार गौतम के साथ मिलकर भूमि विवाद के कारण तेजबली चौहान को जान से मारने की नीयत से पिस्टल से चार गोली मारकर घायल कर दिया। घटना के बाद तीनों बलेनो कार से चकिया की ओर भागे, जहाँ पिन्टू चौहान को छोड़ दिया गया। तत्पश्चात अभियुक्त प्रदीप कुमार गौतम के साथ प्रयागराज जा रहा था, किंतु गोपीगंज में पुलिस चेकिंग देखकर वाहन मोड़कर चकिया–सैदूपुर मार्ग से बिहार जा रहे थे।

आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0- 05/2026 धारा 109(1) BNS व बढोत्तरी धारा 61(2)(A) BNS व धारा 3/25(1-B)(A)/35 आयुध अधिनियम थाना इलिया जनपद चन्दौली थाना चकिया जनपद चन्दौली

बरामदगी का विवरण-
1.एक अवैध पिस्टल
2.पाँच जिन्दा कारतूस
3.दो मैगजीन
4.एकवाहन बलेनो नं0- UP70GX4908

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.थानाध्यक्ष अरुण प्रताप सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली।
2.उ0नि0 गिरीश बल्लभ शुक्ल चौकी प्रभारी थाना इलिया जनपद चन्दौली।
3.उ0नि0 रविन्द्र कुमार सिंह थाना इलिया जनपद चन्दौली
4.हे0का0 राजेश यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली
5.हे0का0 कल्लन यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली
6.का0 राम सूरत चौहान थाना इलिया जनपद चन्दौली
7.का0 महेश यादव थाना इलिया जनपद चन्दौली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *