💠थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के अंदर हत्या की घटना का किया गया सफल अनावरण
💠हत्या के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु दिये गये निर्देश के अनुपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर, अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सकलडीहा स्नेहा तिवारी के गहन पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा दिलीप कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-244/2025 धारा 103(1) BNS से सम्बन्धित अभियुक्त बृजेश यादव पुत्र कुद्दू यादव निवासी ग्राम नोनार तुलसी आश्रम थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली जो दिनांक 05.12.2025 को समय 5.00 बजे सुबह तुलसी आश्रम से अमडा मार्ग पर प्रतिदिन की भांति टहलने के लिए निकले व्यवसायी ओमप्रकाश सिंह को ताबड़तोड़ लाठी से सिर पर मारकर हत्या कर दिया था को रेलवे स्टेशन सकलडीहा से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
नाम व पता अभियुक्त-*
1.बृजेश यादव पुत्र स्व0 कुद्दू यादव निवासी ग्राम नोनार तुलसी आश्रम थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली उम्र 30 वर्ष
बरामदगी-
घटना में प्रयुक्त लाठी
आपराधिक इतिहासः-
1.मु0अ0सं0-170/2020 धारा 147/323/427/452/504 भादवि व 3(1)(घ),3(1)(द) थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.प्रभारी निरीक्षक दिलीप कुमार श्रीवास्तव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
2.व0उ0नि0 वरुणेन्द्र कुमार राय कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
3.उ0नि0 लक्ष्मीकान्त मिश्र कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
4.हे0का0 सतीश कुमार यादव कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
5.का0 रोहित कुमार गौड़ कोतवाली सकलडीहा जनपद चन्दौली
