गैस सिलेंडर पर डबल झटका। दाम बढ़े, अब 21-25 दिन बाद ही होगी बुकिंग।

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध के बीच एलपीजी गैस को लेकर बड़ा बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ताओं को नया गैस सिलेंडर बुक कराने के लिए 21 से 25 दिन का इंतजार करना होगा।
इसके साथ ही देशभर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जबकि 19 किलोग्राम के व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 115 रुपये की वृद्धि हुई है।

तेल कंपनियों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है, ताकि गैस की उपलब्धता बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *