इको प्रिज़्म ने किसान दिवस का किया आयोजन।

चौधरी चरण सिंह की जयंती पर किसानों को दी जैविक खेती की जानकारी

समाज जागरण रंजीत तिवारी
रामेश्वर वाराणसी।।
इको प्रिज़्म बेनीपुर कार्यालय परिसर में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपस्थित किसानों द्वारा चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं पूजन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में पंकज ने किसानों को संबोधित करते हुए चौधरी चरण सिंह के जीवन परिचय एवं किसानों के हित में किए गए उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इसके पश्चात हरीश जी द्वारा जल संरक्षण के महत्व पर उपयोगी जानकारी साझा की गई।कार्यक्रम में प्रोग्राम एसोसिएट संजय पटेल द्वारा किसानों को जैविक खेती के महत्व को संक्षेप में समझाया गया तथा ड्रम कम्पोस्ट, कम्पोस्ट बैग एवं कल्चर की प्रदर्शनी लगाकर किसानों को इसके निर्माण एवं उपयोग की विधि को व्यवहारिक रूप से समझाया गया।
इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी बद्री प्रसाद, एडीओ कृषि देवेंद्र पांडे, के.के. मौर्या, ग्राम सचिव चंचल रेड्डी, बीबी एम श्रीमती पूजा, एवं आजिविका मिशन रत्नेश ने कार्यक्रम मे मुख्य रूप उपस्थित रहे।उपस्थित अतिथि ने किसानों को संबोधित करते हुए चौधरी चरण सिंह की जीवनी तथा किसानों के कल्याण हेतु किए गए कार्यों की जानकारी दी और किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत, घन जीवामृत, बीजामृत, कम्पोस्ट खाद, डी-कम्पोजर आदि के उपयोग, लाभ एवं निर्माण विधियों की जानकारी दी गई तथा भविष्य में इन तरीकों को अपनाने की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम के शुभारंभ में संस्था के डायरेक्टर ने मुख्य अतिथि का स्वागत अंगवस्त्र और पुष्प गुच्छ भेंट कर किया। साथ ही प्रोग्राम इंचार्ज संजय पटेल द्वारा कुल 25 महिला एवं पुरुष किसानों को गमछा देकर सम्मानित किया गया। इसके पश्चात उपस्थित लोगों का मुंह मीठा कराकर कार्यक्रम का समापन किया गया।कार्यक्रम में कुल 110 लोगों ने सहभागिता की, जिनमें 60 महिला किसान एवं 50 पुरुष किसान शामिल रहे। प्रमुख किसानों में महेंद्र, दूधनाथ, महादेव, रेखा, अशोक पटेल, सोमारू, जवाहिर, सरिता, कुमारी, अनीता, अखिलेश, शशांक, हरीश, मुन्नी, भोला, अरविंद सहित अन्य किसानों की महत्वपूर्ण भागीदारी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *