जनपद चंदौली: पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अंतर्गत रेलवे सेटलमेंट यूरोपीयन कॉलोनी में DRM के आदेश पर बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित किया गया। लोगों मेंआक्रोश।


पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर अंतर्गत रेलवे सेटलमेंट यूरोपीयन कॉलोनी आज तो तब हद हो गई जब नगर के लोग प्रातः कालीन बेला में भ्रमण करने के लिए रोज की भांति बाकले पैदल भ्रमण के लिए पहुंचे तो वहां स्थानीय गार्ड ने लोगों को टहलने से रोका लोगों के पूछने पर गार्ड ने यह बताया कि हमें मंडल रेल प्रबंधक का आदेश है की बाहरी व्यक्ति कोई भी रेलवे प्रांगण में प्रवेश न करें इसको लेकर लोगों में आक्रोश है डीआरएम कुछ अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ मिलकर पहले प्रांगण को बैरकटिंग करवाया उसके बाद पूर्ण रूप से प्रतिबंध करवाया अब लोगों मन में यह बात भी घर कर गई कि हम लोग भी रेलवे वालों को प्राइवेट एरिया में कोई भी गतिविधि नहीं करने देंगे आपस में लोगों एक दूसरे की प्रति तरह-तरह के प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे हैं

वहीं लोगों का कहना है कि बाकलले ग्राउंड में आने से रोका गया तो डी•आर•एम• को भी बाजार जाने से रोक दिया जाएगा ।


यूरोपीयन कॉलोनी एवं बाकले ग्राउंड को चारों तरफ से बैरिकेट कर देने पर आज नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
यूरोपियन कॉलोनी की बैरिटिंग पर नगर के लोग नाराज , डी•आर• एम• डी डी यू के तानाशाही कार्य प्रणाली पर उठे सवाल।

नगर की एकमात्र स्वच्छ ग्राउंड बाकले को नगर के लोगों के लिए प्रतिबंधित कर देने पर मॉर्निंग वॉक पर गए लोगों ने प्रदर्शन किया और डी•आर•एम• के तानाशाही रवैये पर नाराजगी जताई।
इस अवसर पर नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि बाकले ग्राउंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों की लाईफ लाईन है। यूरोपीयन कॉलोनी में स्थित बाकले ग्राउंड में वर्षों से पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों के लिये स्वच्छ हवा के साथ टहलने का स्थान है। नगर के लोग रोज इस ग्राउंड में सुबह मॉर्निंग वॉक करने आते हैं। हम नगर के लोग थोड़ा सा स्वास्थ्य लाभ रोज ले लेते हैं, इससे डी•आर•एम• साहब को परेशानी हो रही है । संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि यह ग्राउंड पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के लोगों के लिये एक मात्र ऐसा स्थान है जहां स्वच्छ हवा में मॉर्निंग वॉक नगर के लोग करते हैं और यहां के लोगों का यह मौलिक अधिकार भी है, इससे कोई भी अधिकारी छिन नहीं सकता। संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि यूरोपियन कॉलोनी में नगर के लोगों के ही भाई बंधु रहते हैं, उनको कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन डी•आर•एम• मुगलसराय को दिक्कत हो रही है, यह एक प्रकार की तानाशाही है। इसे कत्तई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि अगर डी•आर•एम • डी• डी• यू •द्वारा नगर के लोगों को बाकले ग्राउंड में प्रवेश से रोका गया, तो डी•आर•एम• डी•डी•यू• को व उनकी गाड़ी को मुगलसराय बाजार में प्रवेश करने से नगर के लोगो द्वारा रोक दिया जाएगा और एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।
इस अवसर संतोष कुमार पाठक एडवोकेट के साथ राम लखन, अवधेश प्रसाद, रामसकल, महेंद्र चौहान, नवीन, शीतल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *