
अमन डीजल्स द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन
वाहन मरम्मत के क्षेत्र में कार्यरत कार मैकेनिकों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए अमन डीजल्स चौकाघाट वाराणसी ( टर्बोचार्जर अधिकृत सर्विस सेंटर ) द्वारा 23/01/26 को अपनी संस्था पर निशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में कार मैकेनिकों ने भाग लिया। अनुभवी चिकित्सकों द्वारा उनकी सामान्य स्वास्थ जांच, रक्तचाप, शुगर की जांच के साथ-साथ नेत्र परीक्षण किया गया। नेत्र जांच के दौरान आंखों की रोशनी, जलन, धूल-मिट्टी से होने वाली समस्याओं की विशेष रूप से जांच की गई तथा जरूरतमंदों को निशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।

अमन श्रीवास्तव ने बताया कि कार मैकेनिक लगातार धूल, धुएं और तेज रोशनी में काम करते हैं, जिससे उनकी आंखों और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। ऐसे शिविर उनके स्वास्थ्य संरक्षण में सहायक सिद्ध होते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित मैकेनिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए अमन डीजल्स का आभार व्यक्त किया। जिसमें मुख्य रूप से श्री ज्ञान श्रीवास्तव , अशोक जी , हैदर , अनिल , धीरज आदि थे
अमन डीजल्स
मो° 7860000432