
सोना-चांदी को लेकर बड़ा अलर्ट दुनिया में आने वाले साल चौंकाने वाले हो सकते हैं। BMO Capital Markets की रिपोर्ट के मुताबिक 2027 तक सोना 8,650 डॉलर प्रति औंस और चांदी 220 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती है। भारतीय बाजार में इसका मतलब है 10 ग्राम सोना करीब 3 लाख रुपये और चांदी 7.20 लाख रुपये प्रति किलो के पार! इसकी वजह है वैश्विक आर्थिक-राजनीतिक अनिश्चितता, डॉलर पर घटता भरोसा और सेफ हेवन निवेश की बढ़ती मांग। अगर ये अनुमान सही साबित हुए, तो सोना ही नहीं, चांदी भी निवेशकों के लिए गेम चेंजर बन सकती है।