
बनारस रेलइंजन कारखाना वाराणसी के कर्मचारी संगठन, मेन्स कॉग्रेस ऑफ बी0एल0डब्ल्यू0 यूनियन द्वारा ब0रे0का0/वाराणसी स्थित कर्मचारी क्लब में “आभार एवं सम्मान समारोह” का आयोजन किया गया। इस आयोजन में संगठन के पदाधिकारियों ने हाल ही में हुए ब0रे0का0 कर्मचारी परिषद चुनाव में लगातार दूसरी बार सबसे बड़ी यूनियन बनाए रखने के लिए सदस्यो के सक्रिय सहयोग एवं मेहनत की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। मेन्स कॉग्रेस ऑफ ब0रे0का0 यूनियन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे से पर्यवेक्षक के रुप में आए जगदम्बा प्रसाद तिवारी ने संगठन के समर्पित, सक्रिय सदस्यों को इस उपलब्धि के लिए उनका मार्ल्यावपण कर एवं अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में सम्मिलित नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे के कार्यसमिति सदस्य महासचिव, उ0प्र0 एस. पी. श्रीवास्तव ने मेन्स कॉग्रेस ऑफ बी0एल0डब्ल्यू0 यूनियन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को ब0रे0का0 कर्मचारियों के हित में निरन्तर कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया, साथ ही संगठन में आपसी एकता पर बल दिया जबकि पूर्वोत्तर रेलवे से एन.एफ.आई.आर./पीआरकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं जोनल सचिव श्री रमेश मिश्रा ने ब0रे0का0 कर्मचारियों की वर्तमान ज्वलंत समस्याओं को रेलवे बोर्ड स्तर पर उठाए जाने का आश्वाासन दिया। यू.पी. के सुयंक्त सह सचिव एवं सहायक महामंत्री ईसीआरएमसी के श्री रमेश सिंह ने कर्मचारी हित के लिए सदैव तत्पर रहने एवं उनके समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव प्रयास करूगा। वाराणसी के शाखा मंत्री श्री विन्ध्यवासिनी यादव ने मेन्स कॉग्रेस ऑफ बी0एल0डब्ल्यू0 यूनियन के सदस्यों के साथ हर कदम पर साथ देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए संगठन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह एवं महामंत्री आलोक कुमार वर्मा ने नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे से आए अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया तत्पश्चात बनारस रेलइंजन कारखाना के पूर्व संयुक्त सचिव एवं वर्तमान कर्मचारी परिषद सदस्य, श्रीकान्त यादव एवं अन्य कर्मचारी परिषद सदस्यों अमित कुमार एवं मनीष कुमार सिंह ने इन अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारी रोहित कुमार शर्मा, हृदय नारायण सिंह, जय प्रकाश सिंह, मो० जैनुल, भोला राम, मनोज कुमार, राजेश बटवाल, कमल कुमार, सुबोध कुमार, मिथिलेश कुमार, राम बिलास वर्मा, घनश्याम राय, प्रदीप कुमार विश्वकर्मा, जितेन्द्र कुमार, राजेश गोंड़, वत्स्राज उदयन, अरविन्द सिंह, संजय कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में सदस्य उपस्थित रहे। सम्मानित होने वाले सदस्यों में प्रमुख रुप से गुरुनाम सिंह, विजय कुमार, प्रवीण कुमार, ऋषि कुमार, आलोक कुमार राय, अबोध मण्डल, रघुवर दयाल,शशि कुमार, किशन चौहान, परमेन्द्र कुमार, पप्पू् पासवान आदि उपस्थित रहे।