अमेठी में भाजपा विधायक सुरेश पासी ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह मुसलमान के घर नहीं जाते हैं और ना ही कभी मस्जिद गए हैं‌।

अमेठी में भाजपा विधायक सुरेश पासी ने मुसलमानों को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसमें उन्होंने कहा है कि वह मुसलमान के घर नहीं जाते हैं और ना ही कभी मस्जिद गए हैं‌। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विधायक सुरेश पासी ने यह भी कहा कि वह कैमरे के आगे बोल रहे हैं। सुरेश पासी अमेठी के जगदीशपुर सुरक्षित विधानसभा से विधायक हैं। यहां से दूसरी बार विधानसभा का नेतृत्व कर रहे हैं। विधायक के बयान पर सोशल मीडिया पर काफी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।
उत्तर प्रदेश के अमेठी के जगदीशपुर सुरक्षित विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेश पासी बीते बुधवार को बाजार शुकुल में एक पुलिया का शिलान्यास करने के लिए गए थे।‌ यहीं पर उनसे सवाल किया गया जिसका जवाब वे दे रहे थे। सवाल मस्जिद के बारे में था। पूछा गया कि क्या वे मस्जिद पर जाते हैं? इस पर सुरेश पासी ने कहा कि वे कभी मस्जिद नहीं गए हैं और न भविष्य में जाएंगे। “वोट मांगने जाते हैं” के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे वोट मांगने भी नहीं जाते हैं, जीने-मरने पर भी नहीं जाते हैं, दुख-सुख में भी नहीं जाते हैं। “बिल्कुल क्लियर है, कैमरे पर बोल रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *