जनपद चंदौली में वृहत ऋण शिविर का आयोजन उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में नियामताबाद ब्लॉक के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के बारे में जनमानस को विस्तार से बताया गया।

दिनांक 01-02-2026 को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सम्पन्न एसएलबीसी की विशेष बैठक के अंतर्गत प्राप्त निर्देशानुसार आज दिनांक 20 फरवरी 2026 को जनपद चंदौली में वृहत ऋण शिविर का आयोजन उपायुक्त उद्योग उदय प्रकाश पासवान की अध्यक्षता में नियामताबाद ब्लॉक के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न सरकारी प्रायोजित विभिन्न योजनाओं के बारे में जनमानस को विस्तार से बताया गया । शिविर में लोगों को ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा दी गई ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े । शिविर का मुख्य केंद्र बिंदु मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना रहा । इसके अंतर्गत आज लगभग 40 आवेदनकर्ताओं को स्वीकृति पत्र विभिन्न बैंकों से आए शाखा प्रबंधकों द्वारा प्रदान किया गया । इस अवसर पर विभिन्न बैंकों द्वारा आज 60 ऋण सीएम युवा उद्यमी योजना अंतर्गत स्वीकृत किए गए।इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक सुनील कुमार भगत , जिला विकास अधिकारी नाबार्ड विजेंद्र कुमार एवं जिला उद्योग केंद्र के अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *