
प्रथम पाली में हाई स्कूल की हिन्दी विषय की परीक्षा हुई, जिसमें कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 31715, उपस्थित 29429, अनुपस्थित 2286 रहे एवं इसी प्रकार द्वितीय पाली में इण्टरमीडिएट की हिन्दी एवं सामान्य हिन्दी की परीक्षा सम्पन्न हुई, जिसमें कुल जिसमें कुल पंजीकृत परीक्षार्थी 32040, उपस्थित 30636, अनुपस्थित 1404 रहे। शासन की मंशा के अनुरूप नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु कुल गठित 05 सचल दलों द्वारा जनपद के परीक्षा केन्द्रों पर चक्रमण किया गया। 1735 अध्यापक एवं परीक्षा कुल 82 केन्द्रों पर सम्पन्न हुई जिसमें बेसिक विभाग से कुल माध्यमिक शिक्षा विभाग से कुल 2165 कक्ष निरीक्षक लगाये गये। परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पायी गयी। परीक्षा शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
उक्त सूचना की जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा दी गयी