
चंदौली- जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आदित्य लांघे द्वारा लगातार प्रशासनिक सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को पांच उपनिरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस तबादले की सूची में तीन पुलिस चौकियों के प्रभारी भी शामिल हैं। जिनका कार्यक्षेत्र बदला गया है। एसपी द्वारा किए गए इन बदलावों को जिले में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सक्रिय बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
पुलिस प्रशासन का मानना है कि समय-समय पर किए जाने वाले तबादलों से कार्यशैली में पारदर्शिता आती है और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है। सूत्रों के अनुसार, सभी
स्थानांतरित उपनिरीक्षकों को जल्द ही अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।