बैठक में सुशासन, पारदर्शिता, आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण, आर्थिक प्रगति तथा आमजन के जीवन को सुगम बनाने से संबंधित नीतिगत विषयों पर मंत्रिपरिषद की मुहर लगी। यह निर्णय विकसित, आत्मनिर्भर एवं निवेशोन्मुख उत्तर प्रदेश के निर्माण की दिशा में प्रदेश सरकार के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करेंगे।