वाराणसी विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष द्वारा एकीकृत मण्डलीय कार्यालय भवन के लिए चिन्हित 11 स्थलों का निरीक्षण।।

वाराणसी विकास प्राधिकरण, वाराणसी

उपाध्यक्ष द्वारा एकीकृत मण्डलीय कार्यालय भवन के लिए चिन्हित 11 स्थलों का निरीक्षण

शासन के निर्देशानुसार वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा प्रस्तावित एकीकृत मण्डलीय कार्यालय भवन में जिले के विभिन्न मण्डलीय कार्यालयों को एक ही भवन में स्थापित किए जाने की कार्यवाही प्रगति पर है। इसी क्रम में आज दिनांक 05/12/2025 को वाराणसी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्री पूर्ण बोरा द्वारा मौद्रिकरण हेतु चिन्हित 11 स्थलों का निरीक्षण किया गया। जल्द ही शासन के निर्देश पर नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इन स्थलों से संबंधित भूमि वाराणसी विकास प्राधिकरण द्वारा लिए जाने का प्रस्ताव है, जिसका कुल क्षेत्रफल लगभग 35000 वर्ग मीटर है , विभाग हैं—

उद्यान विभाग, संयुक्त कृषि निदेशक, आबकारी विभाग, व्यवसायिक शिक्षा, पी०डब्ल्यू०डी०, एल०टी० कॉलेज, बी०एस०ए० कार्यालय, उद्योग विभाग, श्रमायुक्त कार्यालय, बचत कार्यालय, जल निगम (ग्रामीण)
इन 11 विभागों में से तीन—बचत, उद्यान एवं कृषि विभाग का तत्काल प्रभाव से नीलामी की जाएगी, शेष विभागों को शिफ्ट करने के बाद नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अपर सचिव डॉ. गुडाकेश शर्मा, तहसीलदार सुनील कुमार श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक सत्तार अली अंसारी तथा सलाहकार प्रभाकर पाण्डेय उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *