
Shankaracharya vs Yogi: “प्रमाणित करो कि तुम असली हिंदू हो !” – अविमुक्तेश्वरानंद का योगी को सीधा चैलेंज, क्या 2027 के लिए बिछी बिसात?
‘कालनेमि’ वार पर ‘असली हिंदू’ पलटवार ! शंकराचार्य ने माँगा योगी से सर्टिफिकेट की क्या तुम असली हिंदू हो, हो तो प्रमाण दो। गौ माता को राजमाता घोषित करो। यही प्रमाण है योगी आदित्यनाथ का असली हिंदू होने का।
प्रयागराज के माघ मेले से शुरू हुआ ‘स्नान विवाद’ अब व्यक्तिगत हमलों और ‘धर्मयुद्ध’ के एलान तक पहुँच गया है। ज्योतिष्पीठ के स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 40 दिन का अल्टीमेटम देते हुए उनके ‘हिंदू’ होने पर ही सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस वीडियो में देखिए पूरा विश्लेषणः अविमुक्तेश्वरानंद का वारः “मुझसे शंकराचार्य होने का सबूत माँगा, अब योगी प्रमाणित करें कि वो असली हिंदू हैं।” 11 मार्च की डेडलाइन: क्यों लखनऊ कूच की तैयारी कर रहे हैं संत और आचार्य ?
कालनेमि vs औरंगजेब: योगी के ‘कालनेमि’ वाले बयान और शंकराचार्य के ‘औरंगजेब’ वाले वार की पूरी कहानी। गौ रक्षा का मुद्दाः क्यों शंकराचार्य ने कहा कि गौमाता को ‘राज्यमाता’ का दर्जा देना ही हिंदू होने की कसौटी है?
विपक्ष का साथः अखिलेश यादव और पप्पू यादव ने क्यों कहा – “बीजेपी सुविधा के हिसाब से संतों का सम्मान करती है”? पोस्टर वॉर: रायबरेली में ‘कांग्रेसाचार्य’ वाले पोस्टर और गरमाती सियासत ।