वैदिक फाउंडेशन काशी द्वारा 12 जनवरी 2026 को स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती पर आयोजित””काशी युवा महोत्सव””

oplus_0

आज वाराणसी के सिगरा स्थित प्रेस कॉन्फ्रेंस में काशी युवा महोत्सव 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर मनाया जाएगा यह कार्यक्रम पिछले 8 वर्षों से लगातार मनाया जा रहा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में डॉक्टर सुधीर मिश्रा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर वैदिक फाउंडेशन काशी युवा महोत्सव मानता है। उन्होंने बताया कि 12 जनवरी को वैदिक फाउंडेशन काशी की तरफ से युवा महोत्सव मनाया जाता है इस बार यह महोत्सव वाराणसी के कमिश्नरी सभागार में मनाया जाएगा । जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर डॉक्टर दयाशं कर मिश्र दयालु आयुष मंत्री स्वतंत्र प्रभार, उत्तर प्रदेश सरकार सीमा द्विवेदी सांसद ,राज्यसभा प्रदेश मंत्री, मीना चौबे ,उत्तर प्रदेश सरकार में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राम प्रकाश दुबे एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष नागेंद्र पांडे द्वारा किया जाएगा इस अवसर पर कई स्कूल के बच्चों द्वारा। अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें 101 बच्चों को सर्टिफिकेट एवं गोल्ड मेडल एवं पूरे भारतवर्ष में समाज में अलग-अलग क्षेत्र में विशेष कार्य कर रहे लोगों को “काशी युवा रत्न सम्मान “देकर सम्मानित किया जाएगा और इस अवसर पर सभागार में विशिष्ट जनों द्वारा स्वामी विवेकानंद की जीवन पर सुंदर विचारों का आदान-प्रदान एवं विशेष संबोधन होगा, वैदिक फाउंडेशन काशी की अध्यक्ष डॉ शारदा मिश्रा ने बताया कि अवसर पर वैदिक फाउंडेशन द्वारा विगत 8 वर्षों से लगातार किए जा रहे कार्यों का एक डॉक्यूमेंट्री वीडियो द्वारा सभागार में चलाया जाएगा जिससे वैदिक द्वारा किए गए किया जा रहे कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला जाएगा, वैदिक फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर सुधीर मिश्रा ने बताया कि इस अवसर पर सिर्फ वाराणसी ही नहीं पूरे देश में स्वामी विवेकानंद के विचारों को प्रासंगिक बनाना और आज के समय में युवाओं को उसे जोड़ना क्योंकि युवा ही देश के भविष्य के होते हैं और भविष्य के लिए उनको हमेशा सजग और तैयार रखना वैदिक फाउंडेशन काशी की राष्ट्रीय संयोजक एवं कार्यक्रम संयोग का प्रोफेसर बिना सिंह ने बताया इस अवसर पर वैदिक द्वारा किया जाए किया जा रहे कार्यों को लोगों के बीच में उसको प्रस्तुत करना और स्वामी विवेकानंद की विचारों को अपने जीवन में उतरकर आगे बढ़ने का संकल्प लेना भी जरूरी है, इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुषमा शुक्ला विकास शुक्ला पूजा शर्मा पुनीत शर्मा अर्चित,आकृति आनंद आदि महत्वपूर्ण पूर्ण लोग उपस्थित रहे।

ऐसे कार्यक्रम करने का उद्देश्य स्वामी विवेकानंद जी के विचारधाराओं पर चलना एवं उनको याद रखना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *