
वाराणसी। लंका पुलिस ने गौ तस्करी करते तीन अंतर्राज्यीय गिरोह सरगनाओं को गिरफ्तार किया, थाना लंका पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गौ तस्करी के एक अंतर्राज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने तीन सरगनाओं को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चार गोवंश दो गाय व दो बछड़े एवं दो वाहन बरामद किए हैं यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत की गई। इस अभियान का उद्देश्य चोरी लूट अपहरण सट्टेबाजी जुए की घटनाओं का अनावरण करना तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों व गौ तस्करी पर अंकुश लगाना है।
कैसे हुई गिरफ्तारी।
14 दिसंबर 2025, रात करीब 11.55 बजे लौटूबीर अंडरपास से आगे मलहिया की तरफ सर्विस लेन के पास कार्रवाई मुखबिर सूचना के आधार थाना लंका पुलिस टीम द्वारा नेतृत्व एसएसपी काशी जोन के निर्देशन एवं थाना लंका प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में।
बछड़े वाहन एक पिकअप ट्रक महिंद्रा सफेद, नंबर UP 65 PT 8631 एक महिंद्रा स्कॉर्पियो बरगंदी सफेद बिना नंबर प्लेट के गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम अभिषेक यादव निवासी मिसिरपुर थाना रोहनिया वाराणसी विजय यादव उर्फ़ टिल्लू दयालू यादव निवासी छिमिया थाना मुगलसराय चंदौली मोहम्मद अफरोज शाह निवासी सुल्तानपुर रामनगर थाना रामनगर वाराणसी पूछताछ के दौरान अभियुक्त अभिषेक यादव ने बताया कि वे पिकअप में लदे गाय-बछड़ों को बिहार में वध एवं विक्रय के लिए ले जा रहे थे। उसने कबूला कि वह और विजय यादव स्कॉर्पियो से आगे-आगे चलकर “रेकी” का काम करते थे ताकि गोवंश को सुरक्षित बिहार पहुंचा रहे थे।
काबुल नामा ।
आरोपी ने कबूला कि वह और विजय यादव स्कॉर्पियो से आगे-आगे चलकर “रेकी” का काम करते थे ताकि गोवंश को सुरक्षित बिहार पहुंचाया जा सके। उसने यह भी बताया कि उसी दिन सुबह वे एक चार्ज पहले ही बिहार बॉर्डर तक पहुंचा चुके थे और दूसरा चार्ज लेकर जा रहे थे कि पुलिस ने पकड़ लिया। इन गोवंशों की बिक्री से उन्हें अच्छी कमाई हो जाती थी, जिससे वे अपना जीवनयापन व शानो-शौकत पूरा करते थे