वाराणसी में पार्श्वनाथ प्रभु के शोभा यात्रा का शुभारंभ मध्य प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया।

oplus_0

पार्श्वनाथ प्रभु के शोभा यात्रा का शुभारंभ सौभाग्य मोहन यादव मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश सरकार श्री दिगंबर जैन समाज काशी द्वारा प्रायोजित जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पारसनाथ पार्श्वनाथ की शोभा यात्रा का शुभारंभ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा किया गया इस अवसर पर शोभा यात्रा का शुभारंभ करते समय मोहन यादव ने कहा मैं अपने को धन्यवाद मानता हूं कि काशी की धरती पर भगवान पारसनाथ पार्श्वनाथ की शोभायात्रा का शुभारंभ करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ काशी के जैन समाज द्वारा भगवान पारसनाथ पार्श्वनाथ की एक शोभायात्रा विशाल चांदी के गजरथ पर प्रभु की प्रतिमा विराजमान कर बड़े हर्षोल्लास के साथ ग्वाल दास साहू लेन स्थित पंचायती जैन मंदिर से निकाली गयी इस अवसर पर सुसज्जित घोड़े पर समाज के बच्चे विराजमान थे और सजी सजी-धजी विशाल रथ पर में देवताओं के रूप में जैन दंपति जुलूस की शोभा को बढ़ा रहें थे एक हाथी प्रभु के विशाल रथ को खींच रहा था जिन रास्तों पर शोभा यात्रा निकाली उन रास्तों के दुकानदारों ने फूलों की पंखुड़ी बरसा कर प्रभु का स्वागत किया जैन समाज के लोग भाव तल्लीन होकर प्रभु की भक्ति में भजन गाते हुए चल रहे थे |भजन के बोल तुमसे लागी लगन ले लो अपनी शरण मेटो मेटो जी संकट हमारा ,एक दिन जब मौत की शहजादी आएगी ना सोना काम आएगा ना चांदी काम आएगी , इत्यादि भजनों ने उपस्थित जन समुदाय का मन हो लिया शोभा यात्रा बांस फाटक जगमबाड़ी, सोनारपूरा भेलूपुर होते हुए प्रभु पारसनाथ की जन्मस्थली पर पहुंचकर समाप्त हुई इस अवसर पर रजत के 108 कलश से विश्व शांति हेतु पूजन अभिषेक संपन्न हुआ प्रभु पारसनाथ की जन्मस्थली पर मुख्य अतिथि के रूप में पधारे असम के राज्यपाल श्री लक्ष्मण आचार्य जी भी पूजन पाठ में शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन करते हुए कार्यक्रम संयोजक और उपाध्यक्ष राकेश जैन द्वारा काशी में स्थित चार भगवानों की जन्मस्थली का विकास करने की मांग उठाई गई ।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे।

विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार स्टांप पंजीयन रविंद्र जायसवाल ने कहा की प्रदेश सरकार बहुत गंभीरता से काशी में स्थित जैन तीर्थ का विकास करने पर मंथन कर रही है बहुत जल्दी प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णय का लाभ काशी को मिलने वाला है| इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत समाज के अध्यक्ष ऋषभ चंद्र जैन द्वारा किया गया संपूर्ण कार्यक्रम को नेतृत्व उपाध्यक्ष संजय जैन वह प्रधानमंत्री प्रदीप जैन द्वारा दिया गया जुलूस के संचालन में सहयोग विनोद जैन सौरभ जैन, आलोक जैन, पवन जैन कमल बागड़ा ,श्रुति जैन ,प्रमिला सांवरिया, डॉ कमलेश चंद जैन ,पंडित फूल चंद प्रेमी, किशोर जैन इत्यादि प्रमुख लोग मौजूद थे सम्पूर्ण आयोजन का कुशल संचालन राकेश जैन द्वारा किया गया
निवेदन राकेश जैन उपाध्यक्ष को कार्यक्रम संयोजक श्री दिगंबर जैन समाज काशी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *