*प्रेस विज्ञप्ति*
नगर आयुक्त ने कम ग्रेड के कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए निर्देश
आज को नगर आयुक्त, हिमांशु नागपाल द्वारा सी.एम. ग्रिड योजनांतर्गत सिगरा थाना के बगल से चँदुआ सट्टी को जाने वाले मार्ग एवं सिगरा चौराहा से औरंगाबाद तक चल रहे कार्यों का मौके पर स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान निम्न निर्देश दिए गए:
- सिगरा थाना के बगल से चँदुआ सट्टी को जाने वाले मार्ग के बीच काशी विद्यापीठ बाउंड्री वॉल से सटे पाथवे के किनारे प्लांटेशन किए जाने वाले एरिया के किनारे जाली लगाए जाने के निर्देश दिए गए जिससे लगाए जाने वाले पौधे सुरक्षित रहे।
(कार्यवाही: मुख्य अभियंता, सिविल) - इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान सिगरा थाना के बगल से चँदुआ सट्टी को जाने वाले मार्ग के बीच काशी विद्यापीठ बाउंड्री वॉल से सटे पाथवे रोड से 4 इंच ऊपर उठाकर बनाए जाने के निर्देश दिए गए जिससे रोड एवं पाथवे अलग अलग सुंदरता के साथ लोगों को दिखे।
(कार्यवाही: मुख्य अभियंता, सिविल) - निरीक्षण के दौरान सी.एम. ग्रिड योजनांतर्गत चल रहे सिगरा थाना के बगल से चँदुआ सट्टी को जाने वाले मार्ग के बीच के कार्य काफी धीमी गति देखने को मिला इस संदर्भ में पूर्व में भी निर्देश दिए जा चुके हैं कि कार्य को समयांतर्गत पूर्ण करा लिया जाए। अन्यथा की स्थिति में विलंब हेतु कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर हर हाल में दिसंबर माह के अंत तक कार्य पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए गए।
(कार्यवाही: मुख्य अभियंता, सिविल) - निरीक्षण के दौरान सी.एम. ग्रिड योजनांतर्गत चल रहे सिगरा थाना के बगल से चँदुआ सट्टी को जाने वाले मार्ग के रोड एवं पाथवे के कैच पीट का स्लोप प्रॉपर ठीक हो जिससे वर्षा के दौरान जल सुचारू रूप से कैच पीट में जा सके । यह सुनिश्चित करा लिए जाने के निर्देश दिए गए।
(कार्यवाही: मुख्य अभियंता, सिविल)
5. इसी क्रम में निरीक्षण के दौरान सी.एम. ग्रिड योजनांतर्गत चल रहे सिगरा चौराहा के पास से औरंगाबाद तक के कार्यों का भी जायजा लिया गया इस दौरान निर्माणाधीन उक्त कार्यों के दौरान जगह जगह पड़े मलबा को हटाए जाने के निर्देश के साथ ही उक्त कार्य के दौरान निर्माणाधीन स्थल के पास ग्रीन नेट से कवरिंग एवं मार्ग में धूल ना उड़े इस हेतु वाटर स्प्रिंकलर समय समय पर चलाया जाना सुनिश्चित किया जाए । जिससे लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े।
(कार्यवाही: मुख्य अभियंता, सिविल)
- निरीक्षण के दौरान सी.एम. ग्रिड योजनांतर्गत चल रहे सिगरा चौराहा के पास से औरंगाबाद तक के कार्यों के दौरान यह देखने को मिला कि zudio शो रूम में शॉपिंग के दौरान आने वाले लोगों का वाहन रोड पर ही खड़ा कर दिया जाता है जिससे यातायात पूर्ण रूप से प्रभावित होता है इस दौरान zudio शो रूम में पार्किंग होने के बावजूद भी रोड पर ही वाहन खड़ा कर दिए जाने पर उक्त शो रूम के मैनेजर को शक्त निर्देश के साथ की अपने पार्किंग एरिया में ही वाहनों को पास किया जाय इस संदर्भ में जुर्माने की कार्यवाही अमल में लाए जाने के निर्देश दिए गए जिससे अवैध तरीके से रोड पर ही वाहन खड़ा ना किया जाय यह सुनिश्चित कर लिया जाए।
(कार्यवाही: श्री अनिल यादव, सहायक नगर आयुक्त) - निरीक्षण के दौरान सी.एम. ग्रिड योजनांतर्गत चल रहे सिगरा चौराहा के पास से औरंगाबाद तक के कार्यों के दौरान यह देखने को मिला कि मार्ग के किनारे जगह जगह अतिक्रमण किया गया पाया गया इस हेतु उक्त एरिया के पैमाईश कराते हुए यदि अतिक्रमण एरिया में अतिक्रमण हो तो हटाया जाना सुनिश्चित किया जाए।
(कार्यवाही: श्री अनिल यादव, सहायक नगर आयुक्त)
निरीक्षण के दौरान: कौशल कुमार कौशिक, सहायक अभियंता, जलकल, नागेंद्र कुमार, अवर अभियंता, सिविल एवं संबंधित वेंडर मौके पर उपस्थित थे।
