नगर निगम वाराणसी द्वारा येलो स्पॉट को समाप्त करने का अभियान तेज — 110 स्थानों पर कार्यवाही एवं सौंदर्यीकरण।

नगर निगम वाराणसी द्वारा 12 दिसंबर से 16 दिसंबर तक चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के तहत शहर के भीतरी क्षेत्रों और व्यस्त स्थानों पर “येलो स्पॉट” अर्थात् खुले में पेशाब किये जाने वाले चिन्हित स्थानों को समाप्त करने की कार्रवाई तेज़ी से की जा रही है।

अभियान के प्रमुख बिंदु निम्नलिखित हैं:

🔹 अब तक कुल 110 येलो स्पॉट चिन्हित किए गए हैं।
🔹 निगम के सफ़ाई दल तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा इन सभी स्थानों पर यथा-समय कार्यवाही की जा रही है।
🔹 चिन्हित येलो स्पॉट स्थानों पर सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रारंभ किया गया है ताकि उन स्थानों का रूप-रेखा सुधारा जा सके और पुनः गंदगी फैलने से रोका जा सके।
🔹 नगर निगम के सफाई कर्मचारियों एवं स्वच्छता अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय नागरिकों को भी खुले में पेशाब न करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम द्वारा जागरूकता अभियान करने हेतु आई ई सी की कुल 3 संस्थाओं को जिम्मेदारी दी गई है
🔹 अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना और चेतावनी प्रावधान लागू किये जा रहे हैं।

नगर निगम वाराणसी का उद्देश्य अपने ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के इस महानगर को और अधिक स्वच्छ, सुंदर तथा स्वस्थ बनाना है। यह अभियान शहरवासियों के सहयोग से निर्बाध रूप से आगे बढ़ रहा है।

नगर निगम सभी नागरिकों से आवाह्न करता है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता बनाए रखने और खुले में पेशाब/गंदगी को रोकने में अपना पूर्ण सहयोग दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *