चंदौली जनपद में दिनांक 14 मार्च को आयोजित होगा राष्ट्रीय लोक अदालत।

आज (सी०डि०)/पूर्णकालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली डॉ० इन्दु रानी द्वारा नियामताबाद ब्लाक में लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। सचिव महोदया द्वारा लीगल एड क्लिनिक के बारे मे चर्चा की गयी तथा उपस्थित आम जन को लीगल एड क्लिनिक के क्रिया कलापों से अवगत कराया एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के दिशानिर्देशों से अवगत कराया गया। इसके साथ ही सचिव महोदया द्वारा दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाली आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जानकरी देते हुए बताया गया कि उक्त राष्ट्रीय लोक
अदालत में प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रतिकर वाद, भरण-पोषण सम्बन्धी वाद, चेक बाउन्स व मोटर यान अधिनियम सम्बन्धी वाद, शमनीय दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी वाद, श्रम, बीमा, बिजली व टेलीफोन सम्बन्धी वाद,
जलकर निर्धारण, नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील आदि का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *