75वें अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य जी महाराज की जन्म जयन्ती के पावन अवसर पर श्रीमठ पंचगंगा घाट, काशी में आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होकर संतों से आशीर्वाद प्राप्त किए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।

75वें अनंत श्री विभूषित जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य जी महाराज की जन्म जयन्ती के पावन अवसर पर श्रीमठ पंचगंगा घाट, काशी में आयोजित भव्य समारोह में सम्मिलित होकर संतों से आशीर्वाद प्राप्त किए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय

इस अवसर पर अजय राय ने कहा कि काशी भारत की उस महान संत परंपरा की जीवंत साक्षी है, जिसने समाज को भक्ति, ज्ञान और समरसता की दिशा दी जगद्गुरु रामानन्दाचार्य परंपरा का प्रभाव केवल आध्यात्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक चेतना के स्तर पर भी अत्यंत व्यापक रहा है जगद्गुरु रामानन्दाचार्य परंपरा के महान शिष्य कबीर दास जी ने निर्भीक होकर समाज में फैली कुरीतियों, पाखंड और भेदभाव के विरुद्ध आवाज उठाई और मानवता, प्रेम और समानता का संदेश दिया। यह परंपरा हमें आज भी सत्य के साथ खड़े रहने और समाज को जोड़ने की प्रेरणा देती है।स्वामी रामनरेशाचार्य जी महाराज का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है। उनके विचार आज के समय में समाज को नैतिक मूल्यों, सद्भाव और आपसी भाईचारे की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं।संतों ने सदैव सत्ता नहीं, बल्कि समाज की चेतना को दिशा दी है। आज जब समाज को बांटने की कोशिशें हो रही हैं, तब संत परंपरा का संदेश—सत्य, सेवा और संस्कार—और भी अधिक प्रासंगिक हो गया है।कांग्रेस पार्टी भारत की उसी परंपरा में विश्वास करती है जो सभी को साथ लेकर चलने, कमजोर वर्गों की आवाज बनने और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का कार्य करती है।हमलोग महाराज जी का आशीर्वाद लेकर सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया।प्रसाद केवल आहार नहीं, बल्कि समरसता, सहभागिता और समान भाव का प्रतीक है, जो समाज को जोड़ने की शक्ति देता है।ऐसे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन आने वाली पीढ़ियों को भारत की महान संत परंपरा, सामाजिक मूल्यों और मानवता के संदेश से जोड़ने का कार्य करते हैं।महाराज जी के चरणो में शत शत नमन करते है।

इस अवसर पर :- प्रदेश अध्यक्ष अजय राय , महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे,सतनाम सिंह, मनीष मोरोलिया , ओमप्रकाश ओझा , विश्वनाथ कुंवर ,अनुपम राय ,विनीत चौबे, विनय जायसवाल आदि लोग रहे ।

सादर:-
जिला/ महानगर कांग्रेस कमेटी, वाराणसी
कार्यालय :- ज्ञान मंडल प्लाजा, राजीव भवन, मैदागिन, वाराणसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *