
चन्दौली- पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनपालन के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनन्त चन्द्रशेखर (आई.पी.एस.) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली चन्दौली विजय बहादुर सिंह के नेतृत्व में दिनांक 26.02.2026 को कोतवाली चन्दौली पुलिस व एस.टी.एफ. टीम फील्ड यूनिट वाराणसी द्वारा 50000/- रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त मो0 अरशद पुत्र गुलाम नवी निवासी सी 13/262ए-4 लहंग पुरा, औरंगाबाद, थाना सिगरा जिला वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष को सम्बन्धित मु0अ0सं0 54/24 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 419 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।
आपराधिक इतिहास-
1.मु0अ0सं0 54/24 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रुरता अधि0 व 419 भादवि थाना चन्दौली जनपद चन्दौली ।
2.मु0अ0सं0 252/21 धारा 147/323/504/506 भादवि थाना सिगरा वाराणसी ।
अभियुक्त का नाम व पता –
मो0 अरशद पुत्र गुलाम नवी निवासी सी 13/262ए-4 लहंगपुरा, औरंगाबाद, थाना सिगरा जिला वाराणसी उम्र करीब 26 वर्ष ।
समय व दिनांक- दिनांक 25.02.2026 को समय करीब 22.10 बजे
स्थान- धमरिया मैदान थाना क्षेत्र लोहता जिला वाराणसी
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम –
- निरी0 विजय बहादुर सिह प्रभारी निरीक्षक चन्दौली
- उ0नि0 शाहजादा खां एस.टी.एफ. टीम फील्ड यूनिट वाराणसी
- उ0नि0 अंगद सिंह यादव एस.टी.एफ. टीम फील्ड यूनिट वाराणसी
- उ0नि0 विनय मौर्य एस.टी.एफ. टीम फील्ड यूनिट वाराणसी
- हे0का0 धनंजय श्रीवास्तव एस.टी.एफ. टीम फील्ड यूनिट वाराणसी
- हे0का0 दिलीप कश्यप एस.टी.एफ. टीम फील्ड यूनिट वाराणसी
- हे0का0 सत्यपाल सिंह एस.टी.एफ. टीम फील्ड यूनिट वाराणसी
- हे0का0 रविशंकर सिंह एस.टी.एफ. टीम फील्ड यूनिट वाराणसी