बांग्लादेश में हिंदुओं पर संगठित हिंसा: दीपू दास की हत्या ने झकझोरा अंतरात्मा
ब्रह्मराष्ट्र एकम विश्व महासंघ इस बात की घोर निंदा करता है की बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास की नृशंस हत्या कोई अलग-थलग घटना नहीं, बल्कि वर्षों से जारी उस संगठित हिंसा की भयावह कड़ी है, जिसमें अनेक हिंदू नागरिक मॉब लिंचिंग और क्रूर हमलों के शिकार हुए हैं। मृणाल कांति चटर्जी, हराधन रॉय, श्यामल रॉय, प्रदीप कुमार भौमिक सहित कई नाम इस अमानवीय सिलसिले की गवाही देते हैं और भी पीड़ादायक तथ्य यह है कि नाबालिग बालिकाओं व महिलाओं पर ऐसे अत्याचार हुए हैं, जिनके नाम कानूनन सामने नहीं आ सकते, पर उनका दर्द किसी सीमा या राजनीति से बंधा नहीं है।
मानवाधिकारों पर बार-बार होने वाले इन हमलों के बावजूद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी हस्तक्षेप का अभाव गंभीर चिंता का विषय है। आर्थिक हित और व्यापारिक संबंध किसी भी स्थिति में मानवीय जीवन और गरिमा से ऊपर नहीं हो सकते।
यह आह्वान किसी देश या समुदाय के विरुद्ध नहीं, बल्कि अपराधियों और उन्हें संरक्षण देने वाली हिंसक मानसिकता के विरुद्ध है। आवश्यकता है कि अंतरराष्ट्रीय जांच हो, दोषियों को दंड मिले और पीड़ित परिवारों को न्याय व सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
आज समय है कि भारत सहित वैश्विक समुदाय धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा के लिए संगठित, संवैधानिक और दृढ़ आवाज़ उठाए। हम स्पष्ट करते हैं कि यह आह्वान किसी देश या नागरिकों के विरुद्ध नहीं, अपराधियों, हिंसक भीड़ और उन्हें संरक्षण देने वाली मानसिकता के विरुद्ध है। न्याय की मांग अंतरराष्ट्रीय कानून, कूटनीति और मानवाधिकारों के दायरे में होनी चाहिए पर दृढ़ता के साथ।
ब्रह्मराष्ट्रएकम की स्पष्ट मांगें और आह्वान
1) अंतरराष्ट्रीय जांच: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए संगठित अत्याचारों की स्वतंत्र अंतरराष्ट्रीय जांच।
2) कूटनीतिक दबाव: भारत सरकार द्वारा मानवाधिकार उल्लंघनों पर ठोस कूटनीतिक कदम।
3) कानूनी संरक्षण: पीड़ित परिवारों को न्याय, सुरक्षा और पुनर्वास।
4) कॉर्पोरेट उत्तरदायित्व: भारतीय कंपनियाँ अपने मानवाधिकार दायित्वों पर सार्वजनिक रुख स्पष्ट करें।
5) राष्ट्रीय चेतना: भारतवासी धर्म, राष्ट्र और मानवता की रक्षा के लिए शांत, संगठित और संवैधानिक तरीके से आवाज़ उठाएँ।
यह समय नफरत फैलाने का नहीं, न्याय की मांग का है। यह समय उकसावे का नहीं, उत्तरदायित्व का है और यह समय चुप रहने का नहीं बल्कि मानवता के पक्ष में खड़े होने का है।