पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र का भ्रमण कर ऑफिस व कचहरी स्थित पार्किंग का निरीक्षण।

विषय:- पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा सुगम यातायात व्यवस्था के दृष्टिगत शहर क्षेत्र का भ्रमण कर किया गया निरीक्षण । विशेष अभियान चलाकर अतिक्रमण, गलत दिशा में वाहन संचालन एवं बिना नम्बर प्लेट वाहनों के विरुद्ध की गई प्रभावी कार्यवाही।

पुलिस ऑफिस व कचहरी स्थित पार्किंग का निरीक्षणः-

  1. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा पुलिस ऑफिस से कचहरी मार्ग तक कलर कोडेड पार्किंग व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया गया ।
  2. कचहरी परिसर स्थित मल्टी-स्टोरेज बाइक पार्किंग का पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा निरीक्षण कर निर्माण गुणवत्ता, क्षमता एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक सुधार हेतु निर्देश दिए गए।
  3. अधिवक्ताओं हेतु निर्धारित कलर कोडिंग पार्किंग व्यवस्था का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए, उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार के विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ।
  4. पुलिस ऑफिस के पास बिना नंबर प्लेट खड़े वाहनों के विरुद्ध सीज करने तथा संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक एवं विभागीय कार्रवाई के दिए निर्देश ।
  5. पार्किंग स्थलों पर सीसीटीवी कैमरों की पर्याप्त व्यवस्था कर सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, जिससे अवैध पार्किंग, घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके ।
    रामनगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था का निरीक्षण-
  6. पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा रामनगर चौराहा से रामनगर किला तक सड़क मार्ग पर नियमित पैदल गश्त कर यातायात व्यवस्था का सतत निरीक्षण किया जाए, जिससे जाम की स्थिति एवं अव्यवस्था को समय रहते नियंत्रित किया जा सके ।
  7. सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को तत्काल प्रभाव से हटाने हेतु अभियान चलाया जाए तथा पुनः अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया ।
  8. दुकानदारों को निर्देश दिए कि वे अपने प्रतिष्ठानों के सामने सड़क पर वाहन खड़ा न कराएं, उल्लंघन की स्थिति में चालान एवं अन्य वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ।
  9. संबंधित को निर्देशित किया गया कि अवैध पार्किंग के विरुद्ध नियमित चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों का चालान एवं आवश्यकता पड़ने पर सीज करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए, जिससे यातायात सुचारु रूप से संचालित हो सके ।
  10. संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर यातायात नियंत्रण को सुदृढ़ किया जाए, विशेषकर पीक आवर्स में प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए ।

अभियान की प्रमुख कार्यवाहियां-

  1. गलत दिशा में वाहन संचालन करते पाए गए 05 वाहन को सीज किया गया, 506 वाहनों का चालान कर विधिक कार्यवाही की गई ।
  2. 32 चारपहिया वाहनों पर लगी काली फिल्म का चालान, 238 निर्धारित पार्किंग स्थल के अतिरिक्त खड़े वाहन का चालान व 05 सीज, 24 बिना नंबर प्लेट चल रहे डम्पर के चालान की कार्यवाही की गई ।
  3. बिना नम्बर प्लेट वाहन संचालन करते पाए गए 31 वाहनों को सीज तथा 156 वाहनों का चालान, हाइवे/रोड पर खड़े कुल 66 वाहनों के विरूद्ध चालान की कार्यवाही की गई ।
  4. सार्वजनिक मार्गों, बाजार क्षेत्रों एवं मुख्य सड़कों पर किए गए अवैध अतिक्रमण को 153 स्थानों से हटाया गया ।
  5. अभियान में कुल 1037 चालान व 42 वाहनों के विरूद्ध सीज की कार्यवाही की गई ।
  6. अभियान में समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी एवं हल्का प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्यवाही की गई। आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा शहर में सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस ऑफिस से कचहरी मार्ग तक कलर कोडेड पार्किंग व्यवस्था एवं कचहरी स्थित मल्टी-स्टोरी बाइक पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण कर गुणवत्ता, सुरक्षा एवं सीसीटीवी निगरानी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए, साथ ही बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। रामनगर क्षेत्र में चौराहा से किला तक यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए अवैध अतिक्रमण हटाने, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई, दुकानदारों को सड़क खाली रखने तथा पीक आवर्स में अतिरिक्त पुलिस बल तैनाती के निर्देश दिए गए। इस दौरान चलाए गए विशेष अभियान में प्रभावी कार्रवाई करते हुए 05 वाहनों को गलत दिशा में चलने पर सीज कर 506 वाहनों का चालान किया गया, 32 चारपहिया वाहनों पर काली फिल्म, 238 अवैध पार्किंग (05 सीज सहित) एवं 24 बिना नंबर प्लेट डम्पर पर कार्रवाई की गई, वहीं 31 बिना नंबर प्लेट वाहनों को सीज कर 156 का चालान तथा हाईवे/रोड पर खड़े 66 वाहनों के विरुद्ध चालान किया गया, साथ ही 153 स्थानों से अतिक्रमण हटाते हुए अभियान में कुल 1037 चालान व 42 वाहनों के विरूद्ध सीज की कार्यवाही कर यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं नियंत्रित किया गया, जिसमें सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना/चौकी प्रभारियों की सक्रिय सहभागिता रही।

सोशल मीडिया सेल
पुलिस आयुक्त,
वाराणसी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *