श्री साई पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव संपन्न प्रस्तुतीकरण से बच्चों ने मन मोहा पुरस्कार वितरण भी हुआ संपन्न अंशिका की गई सम्मानित।

कैलाशपुरी स्थित श्री साईं पब्लिक स्कूल के परिसर में गुरुवार को स्कूल का 15 वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया ।इस आयोजन के मुख्य अतिथि विधायक मुगलसराय रमेश जायसवाल विशिष्ट अतिथि क्षेत्राधिकारी मुगलसराय शर्मा निधि तिवारी मालती गुप्ता नित्या उपाध्याय प्रियंका तिवारी एवं डॉक्टर सुनीता तिवारी, रामावतार तिवारी संस्थापक चंदौली प्रेस क्लब एवं निजाम बाबू उपस्थित रहे।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि रमेश जायसवाल ने कहा की वार्षिकोत्सव किसी भी स्कूल का आईना होता है जिसमें वर्ष भर की गतिविधियां रिफ्लेक्ट होती हैं। वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक गतिविधियां भी होती है और पुरस्कार वितरण का भी कार्य संपन्न होता है। इसकी तैयारी बच्चे बहुत समय से करते रहते हैं और अपनी नैसर्गिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने बच्चों के परफॉर्मेंस को काफी सराहा और सबको बधाई भी दी। मुख्य अतिथि ने विश्वास जताया कि इस विद्यालय से राष्ट्रवादी सोच के विद्यार्थी आगे निकलेंगे और मां भारती की सेवा करते रहेंगे।
विशिष्ट अतिथि कृष्ण मुरारी शर्मा क्षेत्राधिकारी ने कहा कि श्री साइ पब्लिक स्कूल एक चर्चित स्कूल है जिसके शैक्षणिक व सांस्कृतिक आधार मजबूत हैं और इसका प्रदर्शन बच्चों ने बखूबी किया है ।उन्होंने बच्चों को आशीर्वाद दिया और शिक्षकों से अपेक्षा की कि भविष्य में अपने विद्यालय से अच्छे नागरिकों को निकालने का सतत प्रयास करते रहेंगे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान स्कूल के बच्चों ने सरस्वती वंदना स्वागत गीत ,गणेश वंदना , लावणी, हरियाणवी डांस समेत कई प्रदेशों के लोक नृत्यों की प्रस्तुति की। कुछ बच्चों ने फिल्मी गीतों पर भी प्रस्तुतीकरण दिया। बहुत ही चुटीले ढंग से खबरें भी पढ़ी गई और ब्राइडल शो तथा फैंसी ड्रेस मुख्य आकर्षण रहे। फैंसी ड्रेस में यशराज अग्रहरि प्रथम कनक सोनकर द्वितीय और साजन यादव तृतीय आए ।इस अवसर पर अंशिका तिवारी दीक्षा अग्रहरि स्वीटी एवं कुमारी सपना ने एकल प्रस्तुति भी की ।


एकल नृत्य की प्रस्तुति के लिए अंशिका तिवारी को विधायक रमेश जायसवाल एवं क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने विशेष रूप से सम्मानित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजकुमार जायसवाल उप प्रधानाचार्य सीमा पांडेय एवं कार्यक्रम संयोजक तथा कोऑर्डिनेटर रिद्धि तिवारी को भी अंग वस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चंदा यादव , रीता श्रीवास्तव, गीता पाल, गिरीश कुमार ,अमित यादव ,बुशरा खान , सरवत रवि कुमार पंकज काफी सक्रिय दिखाई पड़े ।
खेलकूद में आए हुए चैंपियंस को भी पुरस्कृत किया गया ।सीनियर वर्ग में रिया सिंह एवं साजन यादव जूनियर वर्ग बी में शिवम यादव एवं अकीफा परवीन तथा जूनियर वर्ग ए में प्रज्ञा यादव एवं आयुष ने अपने चैंपियंस के पुरस्कार को ग्रहण किया। विद्यालय के स्टेटस रिपोर्ट रिद्धि तिवारी ने अतिथियों का स्वागत श्रीमती सीमा पांडेय धन्यवाद ज्ञापन राजकुमार जायसवाल एवं संचालन रिद्धि तिवारी एवं प्रिया शर्मा ने किया। सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन प्रबंध निदेशक डॉ अनिल यादव , सिद्धार्थ ,रोहित एवं राम ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *