
गैस सिलेंडर की भारी कमी और आसमान छूती कीमतों के खिलाफ सपा महिला सभा का जोरदार प्रदर्शन—-
समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव के नेतृत्व में वाराणसी में गैस सिलेंडर की भारी कमी और आसमान छूती कीमतों के खिलाफ सपा महिला सभा वाराणसी द्वारा सिलेंडर के साथ पर जोरदार एवं तीखा विरोध प्रदर्शन किया गया प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने खाली सिलेंडर और बर्तन लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जिसमें मुख्य रूप से सिलेंडर विलुप्त जनता त्रस्त सरकार मस्त चूल्हा बूझा, घर-घर आह, खोजो सरकार गई किस राह लापता सिलेंडर, व राहत भी लापता, कहां खो गई मोदी सरकार लापता , प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार को केवल जुमले वाली सरकार करार देते हुए कहा कि सरकार सिर्फ वादों और भाषणों तक ही सीमित है जबकि हकीकत में जनता वर्तमान में महंगाई और विभिन्न समस्याओं व सिलेंडर के संकट से जूझ रही है
प्रदर्शन स्थल पर प्रदर्शन कार्यों द्वारा गोहरी से भोजन पकाने और देश के प्रधानमंत्री जी द्वारा नाले से गैस निकालने के अविष्कार का उनके द्वारा किए गए प्रदर्शन के अनुसार नाले से गैस भी निकलने की अथक प्रयास किया गया, परंतु यह आविष्कार झूठा साबित हो गया जिससे यह स्थापित हुआ कि प्रधानमंत्री जी ने जनता को बेवकूफ बनाने का प्रयास किया है
सपा महिला प्रदेश अध्यक्ष रीबू श्रीवास्तव ने प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन में कहा कि सरकार देश की महिलाओं को सस्ती रसोई का सपना दिखाया था लेकिन आज गैस सिलेंडर ना तो सस्ता है और ना ही आसानी से उपलब्ध है सिलेंडर के लिए महिलाएं लाइन में खड़ी होकर अपमान झेल रही है और सरकार सिर्फ भाषण और झूठे बयान बाजी कर रही है यह जनता के साथ सीधा विश्वास घात है सपा महिला सभा इस जुमले बाद सरकार के खिलाफ सड़क सेल पर संघर्ष की ओर तेज करेगी
महानगर अध्यक्ष संगीता पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि वाराणसी की महिलाओं में सिलेंडर के अभाव को लेकर भारी आक्रोश है घर-घर की रसोई ठंडी पड़ी है लेकिन सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है यह जुमले वाली सरकार सिर्फ सट्टा की लालसा में सिर्फ प्रचार में व्यस्त है और जनता की बुनियादी जरूरत को नजर अंदाज कर रही है यदि तुरंत सिलेंडरों का दाम कम नहीं और सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं की गई तो महिला सभा द्वारा इस आंदोलन को और तेज करेगी प्रदर्शन के अंत में महिला सभा की ओर से प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वाराणसी से लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन छेड़ा जाएगा।
प्रदर्शन में मुख्य रूप सेपुतुल यादव, संगीता सिंह, अमित पटेल,अवंतिका सिंह, रेखा खरवार, विद्या भारती, सुजाता यादव, यशोदा पटेल, काजल वर्मा, माया देवी, सीमा गुप्ता, मंजू देवी, रीना यादव, पार्वती कनौजिया, सुशील शर्मा,संदीप मिश्रा, राहुल गुप्ता,शशि यादव, प्रमिला यादव, मीरा देवी, अयाज खान, डीके मौर्य, सुनील कुमार यादव।