77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आज मा. राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में #AxiomMission4 को सफलता के शिखर तक पहुंचा कर माँ भारती के मस्तक को गर्व से ऊंचा करने वाले उत्तर प्रदेश के गौरव ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को उनके अदम्य साहस एवं उत्कृष्ट शौर्य के लिए ‘अशोक चक्र’ से सम्मानित होने पर उनका हार्दिक अभिनंदन।
आपकी निडरता, प्रतिबद्धता और संयम से भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई उड़ान प्राप्त हुई है।
आपकी यह असाधारण उपलब्धि हमारी भावी पीढ़ी को विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा प्रदान करती रहेगी।
आपके स्वर्णिम भविष्य हेतु अनंत मंगलकामनाएं!