जनपद चन्दौली पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर द्वारा थाना मुगलसराय क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे स्टेशन परिसर में चलाया गया चेकिंग अभियान।

🔷पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर द्वारा थाना मुगलसराय क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे स्टेशन परिसर में चलाया गया चेकिंग अभियान।

चन्दौली:-पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जांच अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर अरुण कुमार सिंह द्वारा थाना मुगलसराय व थाना अलीनगर पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 02.01.2026 को थाना मुगलसराय क्षेत्र अन्तर्गत रेलवे स्टेशन परिसर में चलाया गया सघन चेकिंग अभियान।

क्षेत्राधिकारी पीडीडीयू नगर द्वारा रेलवे स्टेशन पर चेकिंग अभियान चलाया गया इस अभियान का उद्देश्य यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर में कानून व्यवस्था बनाए रखना था। पुलिस टीम द्वारा स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई। यात्रियों को सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी गई, जैसे कि संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति की सूचना पुलिस को अवश्य दें।

आज दिनांक- 02.01.2026 को रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान के दौरान 35 संदिग्ध व्यक्तियो की चेकिंग की गई। जिसमें पुलिस एक्ट की धारा 34 के तहत कुल 10 शराबियों और 20 वाहनों के विरुद्ध चालान की कार्यवाही की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *